रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पैठाणी रेंज के खंडूली गांव में दहशत

गढ़वाल वन प्रभाग में भालू का हमला, महिला गंभीर घायल

गढ़वाल वन प्रभाग में जंगली जानवरों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ताजा मामला पैठाणी रेंज के खंडूली गांव का है,

जहां बुधवार को भालू के हमले में 32 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है और स्थानीय लोगों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

कैसे हुआ हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खंडूली गांव निवासी महिला गांव के पास ही

मवेशियों के लिए चारा-पत्ती लेने गई थी

इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले भालू ने महिला पर हमला कर दिया।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।

स्वास्थ्य स्थिति

घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पाबौ ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया-

“महिला के चेहरे, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है और इलाज चल रहा है।”

ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद से खंडूली गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही देखी गई है,

लेकिन भालू का आबादी क्षेत्र तक पहुंचना चिंता का विषय है।

लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा उपाय बढ़ाने और स्थायी समाधान की मांग की है।

वन विभाग की कार्रवाई

पैठाणी रेंज के रेंजर डी.सी. नौटियाल ने बताया-

“घटना के बाद क्षेत्र में टीम भेज दी गई है और गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की जा रही है।”

वन विभाग द्वारा संवेदनशील इलाकों की निगरानी तेज कर दी गई है।

https://regionalreporter.in/cds-general-anil-chauhan-will-visit-srinagar-garhwal-on-february-21/
https://youtu.be/QgkIh8RrhhI?si=yyVY14uePmziDEvr
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *