रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गढ़वाल विवि छात्र संघ चुनाव: प्रो. एमसी सती बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमसी सती को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार होगी चुनाव प्रक्रिया

बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार प्रो. सती को छात्र संघ चुनाव की पूरी प्रक्रिया संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनाव विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप कराया जाएगा।

निर्वाचन टीम गठित करने का अधिकार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एमसी सती को चुनाव के सुचारु संचालन के लिए

आवश्यकतानुसार अपनी निर्वाचन टीम या समिति गठित करने के लिए भी अधिकृत किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है।

https://regionalreporter.in/dehradun-miyawaki-urban-forest-3-years/
https://youtu.be/p6esiNhj0wQ?si=GOMyR45LFZ_JwjNR

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *