रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स

6 दिसंबर की आग में 25 लोगों की मौत

इंटरपोल नोटिस के बाद फुकेट में गिरफ्तार, जल्द भारत लाने की तैयारी

गोवा के Birch By Romeo Lane नाइट क्लब में आग लगने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है।

कैफे के लाइसेंसधारी बताए जा रहे सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने फुकेट में

हिरासत में ले लिया है।

दोनों 6 दिसंबर को अग्निकांड के तुरंत बाद देश से फरार हो गए थे।

आग के बाद रातों-रात भागकर पहुंचे थे थाईलैंड

6 दिसंबर को हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी।

घटना के कुछ घंटों बाद ही दोनों भाइयों ने 7 दिसंबर को रात 1:17 बजे फ्लाइट बुक की

और सुबह 5:30 बजे फुकेट रवाना हो गए।

वहीं से इनकी लोकेशन ट्रेस की गई और थाई प्रशासन ने दोनों को पकड़ लिया।

इंटरपोल नोटिस और पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद कार्रवाई तेज

सरकार के अनुरोध पर इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

इसके बाद विदेश मंत्रालय ने दोनों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए,

ताकि वे किसी अन्य देश न भाग सकें। इसी वजह से थाईलैंड में गिरफ्तारी संभव हो सकी।

अब गोवा पुलिस जल्द ही थाईलैंड जाकर दोनों को भारत लाने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली में क्लब पार्टनर अजय गुप्ता भी गिरफ्तार

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने क्लब के एक अन्य पार्टनर अजय गुप्ता को दिल्ली के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया था।
उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी था।

एक और पार्टनर और ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

लूथरा ब्रदर्स ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया

10 दिसंबर को दोनों भाइयों ने रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की।

उनकी ओर से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा और तनवीर अहमद मीर पेश हुए।

वकीलों ने कहा कि:

  • लूथरा भाई नाइट क्लब के मालिक नहीं, केवल लाइसेंसधारी थे।
  • उन पर आग के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष जिम्मेदारी नहीं डाली जा सकती।
  • वे जांच में सहयोग करना चाहते हैं और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे।
  • उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

कोर्ट आज करेगा सुनवाई

दोनों भाइयों की जमानत याचिका पर 11 दिसंबर को सुनवाई होनी है। उधर, पुलिस इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गोवा पर्यटन विभाग ने क्लब का एक हिस्सा गिराया

गोवा टूरिज्म ने Romeo Lane Goa के बीच शैक हिस्से को तोड़ दिया है। यह वह हिस्सा था जिसे लूथरा ब्रदर्स संचालित करते थे।

https://regionalreporter.in/students-from-11th-grade-to-college-will-receive-free-online-coaching/
https://youtu.be/OS2cl7ChTco?si=ay7RNaJxBJtaICyD
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *