रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चम्पावत में पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी

चंपावत के लोहाघाट में उत्तराखण्ड के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है।

सीएम धामी ने एक कार्यक्रम के दौरान चंपावत जिले में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की घोषणा की थी।

शासनादेश जारी होने के बाद राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि, हिंदू नववर्ष के पहले दिन और पहले नवरात्रि पर राज्य की बालिका खिलाड़ियों के लिए यह कदम राज्य सरकार का खिलाड़ियों को तोहफा है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38वें नेशनल गेम्स के सफल आयोजन के बाद खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार की यह एक और पहल होगी।

राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों में लड़कियों की संख्या अच्छी खासी रही लेकिन इसके बावजूद अभी तक राज्य में लड़कियों को एक खिलाड़ी के रूप में तैयार करने के लिए समर्पित कोई बड़ा सरकारी संस्थान नहीं था। चंपावत में तैयार होने वाले इस महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के बनने के बाद यह कमी पूरी हो जाएगी।

https://regionalreporter.in/eid-ul-fitr-is-the-main-festival-of-islam/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=xEut6cr1cZWNv-fH
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *