रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हल्द्वानी में किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

हल्द्वानी में 17 वर्षीय किशोरी ने मेरठ निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर

कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

2024 में सोशल मीडिया से हुई थी मुलाकात

किशोरी के मुताबिक, वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात मेरठ निवासी युवक से हुई थी।

बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक कई बार नैनीताल और हल्द्वानी आया।

किशोरी का आरोप है कि युवक उसे नैनीताल और हल्द्वानी के अलग-अलग होटलों में ले गया।

वहां शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी ने बताया कि जुलाई 2025 में आरोपी ने अचानक उससे बातचीत बंद कर दी।

शादी के लिए मेरठ पहुंची किशोरी

किशोरी के अनुसार, लंबे समय तक संपर्क नहीं होने पर वह आरोपी के मेरठ स्थित घर पहुंची।

वहां आरोपी के परिवार की ओर से उसे बालिग होने के बाद शादी कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद किशोरी वापस लौट आई।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद उसने हल्द्वानी पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

2 सितंबर को दर्ज हुआ मुकदमा

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने किशोरी की तहरीर के आधार पर 2 सितंबर को आरोपी के खिलाफ

संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

https://regionalreporter.in/kargi-grant-controversy-social-organisations-demand-action/
https://youtu.be/y9QpImppl2I?si=GGmZj6WYiG0ay1Bl
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *