श्रीनगर गढ़वाल। हरेला पर्व के अवसर पर मंगलवार को रेनबो पब्लिक स्कूल, चौरास के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली।
रैली का उद्देश्य लोगों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।
चौरास क्षेत्र में दिया स्वच्छता का संदेश
रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर चौरास क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

नारों से किया जागरूक
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने “प्लास्टिक हटाओ, हरा-भरा जग बनाओ”, “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन”
और “हरेला मनाओ, प्रकृति बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
स्थानीय लोगों ने भी विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि हरेला पर्व केवल पौधारोपण का ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है।
ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।















Leave a Reply