मंगलौर पुलिस ने दबोचा हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर
हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर और हिस्ट्रीशीटर सलमान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता
हासिल की है। सीआईयू रुड़की के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को PIT-
NDPS Act के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS, गैंगस्टर समेत 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार पीरपुरा निवासी सलमान नशे के कारोबार में सक्रिय था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने
ठिकाने बदल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर उसके खिलाफ PIT-NDPS के तहत
निरोधात्मक कार्रवाई की गई और उत्तराखंड शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने आरोपी
के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां लगातार दबिश दी। आखिरकार मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस
ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
NDPS और गैंगस्टर समेत 11 मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक सलमान के खिलाफ NDPS Act, गैंगस्टर एक्ट, BNS और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 11 मुकदमे दर्ज
हैं। वह लंबे समय से नशे की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
नशा तस्करों पर जारी रहेगा सख्त अभियान
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
समाज को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।















Leave a Reply