2 अप्रैल 2026 को Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University के
शिक्षा विभाग एवं भौतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
10 दिवसीय Indian Council of Social Science Research प्रायोजित रिसर्च मेथडोलॉजी कार्यशाला का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यशाला का दूसरा दिन सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हुआ।
दिनभर आयोजित विभिन्न सत्रों में शोध के आधुनिक और व्यावहारिक पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
पहले सत्र में सांख्यिकीय विधियों पर चर्चा
द्वितीय दिवस का पहला सत्र प्रो. सीमा धवन द्वारा लिया गया। उन्होंने शोध हेतु एकीकृत सांख्यिकीय विधियों
के विषय में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस सत्र में डेटा विश्लेषण और शोध की वैज्ञानिक पद्धतियों को सरल ढंग से समझाया गया।

AI-सक्षम शोध कार्यप्रवाह पर विशेषज्ञ व्याख्यान
दूसरा सत्र डॉ. अखिलेश कुमार गौतम द्वारा संचालित किया गया।
उन्होंने AI-सक्षम शोध कार्यप्रवाह के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए
बताया कि आधुनिक तकनीक किस प्रकार शोध कार्य को अधिक प्रभावी और तेज बना रही है।
ई-पुस्तकालय संसाधनों की दी जानकारी
तीसरे सत्र में डॉ. हर सिंह ने प्रतिभागियों को ई-पुस्तकालय के उपकरणों और डिजिटल संसाधनों
के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान शोध से संबंधित ऑनलाइन डेटाबेस, जर्नल्स और संदर्भ सामग्री तक पहुंचने के तरीकों पर चर्चा की गई।
केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण
चौथे सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों को चौरास परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण कराया गया।
इस अवसर पर पुस्तकालय के विभिन्न अनुभागों, डिजिटल सेवाओं और शोधार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया।

विशेषज्ञों का सम्मान और आभार
कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला के निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह (शिक्षा विभाग) एवं सह-निदेशक
डॉ. आलोक कुमार गौतम (भौतिक विज्ञान विभाग) ने सभी विशेषज्ञों का पुष्प,
अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही सभी रिसोर्स पर्सन्स का आभार भी व्यक्त किया गया।
व्यावहारिक शोध प्रशिक्षण पर जोर
कार्यशाला में प्रतिभागियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए,
शोध से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
इससे प्रतिभागी वास्तविक शोध कार्य में दक्षता प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कोर्स प्रतिभागी पायल विज और वैभव कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया।

















Leave a Reply