रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गढ़वाल विश्वविद्यालय में मेजर जनरल (सेनि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के एसीएल सभागार में

स्वर्गीय मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह सहित समस्त शिक्षकों,

कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कुलपति ने बताया राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति

श्रद्धांजलि सभा के दौरान कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने शोक संदेश पढ़ते हुए कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी

का निधन राष्ट्र और उत्तराखंड समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि खंडूड़ी जी ने अपने सैन्य जीवन, प्रशासनिक योगदान

और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज को हमेशा प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंतिम संस्कार में शामिल

विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. हेमवती नंदन पांडेय हरिद्वार में आयोजित अंतिम संस्कार में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं—

  • कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी
  • प्रो. मोहन पंवार
  • प्रो. एम.एम. सेमवाल
  • प्रो. एच.बी.एस. चौहान
  • प्रो. ओ.पी. गुंसाई
  • प्रो. मंजुला राणा
  • प्रो. मोनिका गुप्ता
  • प्रो. एम.सी. सती

इसके साथ ही विभिन्न संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी, छात्रसंघ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=sj15CZ7Q3MxESZoE
https://regionalreporter.in/saayoni-ghosh-bjp-leader-threat-controversy/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *