रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

IMA पासिंग आउट परेड: भारत को मिलेंगे 456 युवा सैन्य अधिकारी

भारतीय सैन्य अकादमी में आज पासिंग आउट परेड के साथ ही देश को 456 सैन्य अफसर मिल गए हैं अकादमी से आज 35 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट हुए

विस्तार

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आउट परेड  शनिवार यानी 14 दिसंबर को हो रही है। इस बार पास आउट परेड में रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज परेड की सलामी ली

वहीं जेंटलमैन कैडेट्स ने भारतीय सेना के अधिकारियों के रूप में नियुक्त होने से पूर्व भारतीय सेना के परंपराओं को कायम रखने और तिरंगे झंडे को हमेशा ऊंचा रखने का संकल्प लिया

एसीसी के 124वें दीक्षा समारोह में दी गई उपाधि

आर्मी कैडेट कालेज (एसीसी) के 44 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। 6 दिसंबर को अकादमी के चेटवुड सभागार में आयोजित एसीसी के 124वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को उपाधि प्रदान की गई। अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल संदीप जैन ने कैडेट को दीक्षित किया।

वहीं प्रथम सिंह को स्वर्ण पदक, जतिन कुमार को रजत, स्वार्ड ऑफ ऑनर और मयंक ध्यानी को कांस्य और प्रवीन कुमार को बांग्लादेश पदक से नवाजा गया

परेड के बाद आयोजित होने वाली पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद पासिंग आउट बैच के 456 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में बतौर अफसर शामिल हुए वहीं 35 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स भी पास आउट हुए

गौर हो कि पासिंग आउट परेड के लिए चैट वुड भवन के ठीक सामने मेहमानों के लिए कुर्सियां लगाई गई आईएमए में सुबह 6 बजे से सेना के अफसरों के साथ ही उनके परिवार जन और जेंटलमैन कैडेट्स के परिजनों का पहुंचा शुरू हुआ

https://regionalreporter.in/police-arrested-allu-arjun-in-sandhya-theater-case/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=dFUKfdmiWIf5AuX-

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *