रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर को हॉर्न फ्री बनाने की पहल, निगम कार्यालय में अहम बैठक

श्रीनगर को हॉर्न फ्री सिटी बनाने की दिशा में नगर निगम ने ठोस कदम बढ़ा दिए हैं।

इसी क्रम में निगम कार्यालय में विभिन्न परिवहन संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

परिवहन संगठनों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित

बैठक में GMO के स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र सिंह बुटोला, TGMO से दिनेश सकलानी, टैक्सी यूनियन श्रीनगर

के अध्यक्ष महावीर बहुगुणा, अलकनंदा कमांडर यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जय बद्री केदार टाटा सूमो यूनियन के उपाध्यक्ष राकेश रौथान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हॉर्न पर नियंत्रण और जनजागरूकता पर जोर

बैठक के दौरान शहर में अनावश्यक हॉर्न बजाने पर रोक लगाने, जनजागरूकता अभियान चलाने तथा परिवहन संगठनों के सहयोग से नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

सभी प्रतिनिधियों ने शहर को ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

पार्षदों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर निगम के पार्षद प्रवेश चमोली, रमेश रमोला, धर्म सिंह रावत, दिनेश पटवाल, विजय चमोली, सुमित बिष्ट, राजकुमार, नरेंद्र रावत, अनुराग चौहान, कुसुमलता बिष्ट, पूजा बर्थवाल, मीना असवाल, अंजना रावत, रश्मि सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

महापौर की अपील: नागरिकों का सहयोग आवश्यक

महापौर आरती भंडारी ने कहा कि श्रीनगर को शांत, स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है।

https://regionalreporter.in/a-young-man-was-shot-dead-while-leaving-a-gym-in-dehradun/
https://youtu.be/GcrPprQqlkM?si=36mHbOkvj-4V3MRA

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: