महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ लिया कि देखते ही देखते पूरा परिवार खत्म हो गया।
iPhone की EMI को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुई कहासुनी के बाद बेटा पहाड़ी पर जा पहुंचा।
उसे समझाने और सुरक्षित वापस लाने पहुंचे माता-पिता भी हादसे का शिकार हो गए।
घटना में बेटे समेत माता-पिता की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान झाल्टा फाटा क्षेत्र निवासी मुरलीधर चांदगुड़े, उनकी पत्नी संगीता और बेटे कुणाल चांदगुड़े के रूप में हुई है।
EMI को लेकर पिता से हुई थी कहासुनी
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, कुणाल ने हाल में iPhone खरीदा था और उसकी EMI को लेकर परिवार से पैसे मांग रहा था।
इसी बात को लेकर पिता के साथ उसकी कहासुनी हो गई।
पिता की डांट से नाराज होकर कुणाल घर से निकल गया और
वालुज MIDC थाना क्षेत्र के तिसगांव स्थित पहाड़ी पर पहुंच गया। वह पहाड़ी के खतरनाक हिस्से में जाकर खड़ा हो गया।
तीन घंटे तक बेटे को मनाते रहे माता-पिता
कुणाल के पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता और स्थानीय लोग वहां पहुंच गए।
पुलिस और दमकल की टीम को भी सूचना दी गई।
करीब तीन घंटे तक कुणाल को समझाने की कोशिश होती रही।
लोगों ने उससे नीचे आने और परिवार के बारे में सोचने की अपील की। उसे हर संभव तरीके से मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह पहाड़ी से हटने को तैयार नहीं हुआ।

बेटे को बचाने पहुंचे पिता और हो गया हादसा
दोपहर करीब एक बजे कुणाल के पिता मुरलीधर उसके पास पहुंचे। उन्होंने बेटे को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश की।
इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और पिता-पुत्र पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में जा गिरे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पति और बेटे को गिरता देख मां ने भी उठाया खौफनाक कदम
अपने पति और बेटे को खाई में गिरता देखकर संगीता भी बेहद भावुक हो गईं।
इसके कुछ ही देर बाद वह भी पहाड़ी से नीचे कूद गईं।
हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस और बचाव दल ने शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लोगों ने iPhone देने तक की पेशकश की
घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने कुणाल को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया।
उसे समझाया गया कि अगर फोन को लेकर परेशानी है तो नया फोन दिला दिया जाएगा।
यहां तक कि iPhone 15 Pro देने की पेशकश किए जाने की बात भी सामने आई।
इसके बावजूद कुणाल अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं हुआ।
सिर्फ iPhone को वजह मानना जल्दबाजी
पुलिस जांच में EMI को लेकर पिता-पुत्र के विवाद की बात सामने आई है,
लेकिन पूरी घटना के पीछे सिर्फ iPhone को ही अंतिम वजह मानना अभी जल्दबाजी होगी।
पुलिस परिवार के विवाद और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि परिवार के भीतर बढ़ता तनाव और अचानक लिया गया बेहद कठोर फैसला कितने भयावह परिणाम तक पहुंच सकता है।
एक फोन की EMI को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही घंटों में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत की वजह बन गया।
















Leave a Reply