सीजफायर के बावजूद गाजा में जारी हमले
गाजा में युद्धविराम लागू होने के बावजूद इजरायली सेना के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
गुरुवार को हुए ताजा हमलों में छह लोगों की मौत हो गई।
गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी और स्वास्थ्य अधिकारियों ने मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि अलग-अलग इलाकों में यह हमले किए गए।
नुसेरत कैंप पर ड्रोन हमला, कई इलाकों में हताहत
गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी के अनुसार, मृतकों में दो लोग सेंट्रल गाजा के नुसेरत शरणार्थी शिविर पर हुए इजरायली ड्रोन
हमले में मारे गए। जबकि चार अन्य लोगों की मौत गाजा के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई। स्थानीय अस्पतालों ने भी छह शव मिलने
की पुष्टि की है।
अमेरिका ने ईरान पर तेज किए सैन्य अभियान
इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति के निर्देश पर ईरान के खिलाफ नए सैन्य
अभियान शुरू किए गए हैं। अमेरिका का कहना है कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री आवाजाही
की सुरक्षा सुनिश्चित करना और ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है।
ईरान का पलटवार, अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमले का दावा
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन स्थित अमेरिका के अल-अजराक एयर
बेस पर 10 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। ईरान ने इसे हालिया अमेरिकी हमलों का जवाब बताया और कहा कि यह
जवाबी कार्रवाई का दूसरा चरण है।
क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका
आईआरजीसी ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने आगे भी सैन्य कार्रवाई जारी रखी तो पश्चिम एशिया में मौजूद अन्य
अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया जाएगा। गाजा में लगातार जारी हमलों और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरे
क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।















Leave a Reply