रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 11 मेट्रो स्टेशन बंद

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में

2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है, इसके बावजूद विभिन्न संगठनों ने जुटने का आह्वान किया है।

जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू

प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू की गई है।

इसके तहत बिना अनुमति पांच या उससे अधिक लोगों के जुटने, जुलूस, प्रदर्शन, धरना और पिकेटिंग पर रोक है।

पुलिस ने लोगों से आदेशों का पालन करने की अपील की है।

प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी, छात्र संगठनों और अन्य समूहों के कार्यकर्ताओं के पहुंचने की घोषणा की गई है।

SFI और DYFI ने भी प्रदर्शन की योजना बनाई है। वहीं AAP नेताओं की ओर से लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की गई है।

11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 11 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अगले आदेश तक बंद कर दिया है।

इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली स्टेशन शामिल हैं।

हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी।

पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में यातायात को नियंत्रित और डायवर्ट करने की भी व्यवस्था की है।

गांधी जयंती के कार्यक्रमों के कारण मध्य दिल्ली में पहले से ही यातायात प्रतिबंध लागू हैं।

https://regionalreporter.in/mussoorie-carrying-capacity-high-court-order/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=AjATHl2yWfukGn6r
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *