परवीन नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परवीन नदी के किनारे एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान, साइकिल से निकला था घर से
मृतक की पहचान मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी 25 वर्षीय मनोज सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मनोज सोमवार को टेड़ाघाट स्थित अपने रिश्तेदार के घर से साइकिल पर निकला था,
लेकिन देर शाम उसका शव गांधी नगर क्षेत्र के पास नदी किनारे पेड़ से लटका मिला।
मौके से साइकिल और मोबाइल बरामद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल से युवक की साइकिल और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।
परिवार में मचा कोहराम
परिजनों के अनुसार, मनोज सितारगंज की एक फैक्टरी में काम करता था और हाल ही में घर लौटा था।
वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद परिवार में शोक और मातम का माहौल है।
पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
फिलहाल सभी पहलुओं आत्महत्या या किसी साजिश को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
















Leave a Reply