कीर्तिनगर ब्लॉक के पूर्व प्रधानों ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर ब्लॉक में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों का भुगतान करीब डेढ़ वर्ष से लंबित होने पर पूर्व प्रधानों में नाराजगी बढ़ गई है।
पूर्व जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन भेजकर जल्द भुगतान कराने की मांग की है।
विकास कार्यों का भुगतान अटका, बढ़ी परेशानी
पूर्व प्रधानों का कहना है कि मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवन, चेक डैम, शौचालय समेत कई विकास कार्य कराए गए थे, लेकिन इन कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है।
भुगतान लंबित रहने के कारण संबंधित वेंडर लगातार राशि की मांग कर रहे हैं, जिससे पूर्व प्रधानों को आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
पूर्व जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र लंबित भुगतान जारी नहीं किया गया तो सभी प्रभावित पूर्व प्रधान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
इन पूर्व प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल, रश्मि देवी (कणोली), मीनाक्षी पुंडीर (भैखण्डी),
जवाहर सिंह पंवार (भुण्डोली), राधा देवी (मुसाणगांव), राजीव जोशी (धारकोट) सहित अन्य पूर्व प्रधान शामिल रहे।
















Leave a Reply