रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, व्यापारी से कहासुनी के बाद दीपक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक को गिरफ्तार किया है।

मामले में व्यापारी संजीव टांक ने कोटद्वार कोतवाली में तहरीर दी थी।

विवाद उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद तोड़े जाने से जुड़े घटनाक्रम पर दीपक की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुआ।

व्यापारी ने पोस्ट पर कमेंट किया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद और तीखी कहासुनी हुई।

मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। व्यापारी ने आरोप लगाया कि दीपक दुकान में घुसे और उनके साथ बदसलूकी की।

उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया।

पौड़ी पुलिस के अनुसार, कोटद्वार कोतवाली में धारा 351(2) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर धारा 196 और 115 बीएनएस भी जोड़ी गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों का धरना

घटना की जानकारी मिलने पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया और महामंत्री नवीन गोयल के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाली पहुंचे।

व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया।

कोटद्वार एएसपी मनोज ठाकुर भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को मुकदमा दर्ज होने और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

https://regionalreporter.in/satyaprakash-ghildiyal-state-level-award/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=AjATHl2yWfukGn6r
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *