रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

LPG फिर महंगी, कमर्शियल सिलेंडर पर ₹62.50 का झटका

जानिए आपके शहर में नया रेट

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है।

19 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम 1 अक्टूबर से बढ़ गए हैं।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग कारोबार पर पड़ सकता है।

पटना में सबसे ज्यादा बढ़ी कीमत

नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 2,810 रुपये का हो गया है। सितंबर में भी इसकी कीमत 9.50 रुपये बढ़ाई गई थी।

पटना में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,029 रुपये से बढ़कर 3,100.50 रुपये हो गई है। यानी यहां एक सिलेंडर के लिए 71.50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

फेस्टिव सीजन में होटल और कैटरिंग कारोबार में गैस की खपत बढ़ती है। ऐसे में सिलेंडर महंगा होने से कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है।

घरेलू गैस सिलेंडर पर कोई बदलाव नहीं

कमर्शियल LPG की कीमत बढ़ने के बावजूद घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये में मिल रहा है।

इसका मतलब है कि ताजा बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू रसोई के बजाय कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों पर पड़ेगा।

आज से PNG Drive 3.0 भी शुरू

LPG कीमतों में बढ़ोतरी के साथ 1 अक्टूबर से PNG Drive 3.0 भी शुरू हो रहा है।

इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस से जोड़ना है।

इस अभियान के तहत रोजाना 20 हजार नए PNG कनेक्शन या LPG से PNG कन्वर्जन का लक्ष्य रखा गया है।

PNGRB ने अभियान के लिए 80 नए जियोग्राफिकल एरिया चिन्हित किए हैं।

योजना के तहत पाइपलाइन नेटवर्क बढ़ाने और नए कनेक्शन की प्रक्रिया आसान बनाने पर जोर दिया जाएगा।

सरकार की योजना LPG पर निर्भरता घटाकर PNG के इस्तेमाल को बढ़ाने की है।

इसके लिए नए पोर्टल के जरिए कनेक्शन और कन्वर्जन की प्रक्रिया को भी आसान बनाने की तैयारी है।

https://regionalreporter.in/flydubai-flight-fz1073-cockpit-attack/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=MeixtgND_jlUsaNv
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *