रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 700 से अधिक लोगों की चेकिंग, कई गिरफ्तार

देहरादून में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कई अहम कार्रवाइयाँ की हैं।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशों पर नगर और देहात दोनों क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया।

700 से अधिक लोगों से पूछताछ, संदिग्ध हिरासत में

अभियान के दौरान देर रात तक घूम रहे 700 से अधिक लोगों से मौके पर पूछताछ की गई। वहीं 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर रहे 3 व्यक्तियों और चोरी की फिराक में घूम रहे 1 आरोपी को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

शराब तस्करी और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती

पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 3 तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की।

इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया गया।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 140 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कर 73,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

साथ ही 24 चालकों के न्यायालय चालान करते हुए 46 वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस एक्ट में चालान, भारी जुर्माना

चेकिंग के दौरान 96 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए 24,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वहीं पीजी/हॉस्टल और किरायेदारों के सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले 22 प्रतिष्ठान मालिकों पर 2 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

लगातार जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी

इसी तरह सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://regionalreporter.in/guptkashi-kavikul-tilak-shiromani-samman-2026-uttarakhand/
https://youtu.be/wJY9zyYahd8?si=SqLJ5MSSWg_qdqPn
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *