रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून गोलीकांड के बाद बड़ा एक्शन, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

राजपुर रोड क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड और रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कदम

उठाए हैं। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित आबकारी उप निरीक्षक सोबन सिंह रावत को निलंबित

कर दिया है। यह आदेश आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल द्वारा जारी किया गया।

देर रात खुला बार बना विवाद की जड़

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राजपुर रोड स्थित Genz Bar निर्धारित समय के बाद भी देर रात तक खुला हुआ था।

नियमों के अनुसार बार को रात 12 बजे तक ही संचालित करने की अनुमति होती है, लेकिन इसका उल्लंघन किया गया।

लापरवाही पर गिरी गाज

आबकारी विभाग के अनुसार संबंधित अधिकारी ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती।

उन्हें मसूरी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की निगरानी और उच्चाधिकारियों को सूचित करने की जिम्मेदारी दी गई थी,

लेकिन उन्होंने समय पर कार्रवाई नहीं की और न ही बार बंद कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की।

जांच पूरी होने तक निलंबन जारी

आदेश के अनुसार, संबंधित उप निरीक्षक को अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जिला आबकारी अधिकारी, देहरादून कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

गोलीकांड में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

इस पूरे मामले की जड़ 29 मार्च की रात क्लब में हुए विवाद को माना जा रहा है।

अगले दिन सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

ओवरटेकिंग नहीं, बिल विवाद बना कारण

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह विवाद ओवरटेकिंग का नहीं, बल्कि क्लब में बिल के भुगतान को लेकर शुरू

हुआ था, जो बाद में सड़क पर हिंसक झड़प में बदल गया।

चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचे, जिंदा कारतूस

और बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो बरामद की गई है। दोनों पक्षों की गाड़ियां भी पुलिस ने जब्त कर ली हैं।

क्लब सील, लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

घटना के बाद संबंधित क्लब को सील कर दिया गया है और उसका लाइसेंस रद्द करने के लिए जिलाधिकारी को सिफारिश भेजी गई है।

नियमों के उल्लंघन पर सख्त चेतावनी

पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब निर्धारित समय के बाद किसी भी नाइट क्लब के खुलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात भी कही गई है।

https://regionalreporter.in/new-electricity-rates-for-uttarakhand-will-be-released-today/
https://youtu.be/wJY9zyYahd8?si=_daValFokAG2oVY8
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *