रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Chamoli Forest Fire: चमोली के पिंडर रेंज के जंगलों में भीषण आग

20 हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र चपेट में

उत्तराखंड के चमोली जिले में थराली-बद्रीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज

के जंगलों में भीषण आग लगने से हालात चिंताजनक हो गए हैं।

बुधवार से शुरू हुई यह आग लगातार फैलती जा रही है और अब कई गांवों के आसपास के जंगल इसकी चपेट में आ चुके हैं।

बताया जा रहा है कि आग चेपड़ों और सौगांव गांव के जंगलों से फैलते हुए खाड़ीबगड़,

जूनिधार और गोठिंडा के जंगलों तक पहुंच गई है।

अब तक करीब 20 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र आग की चपेट में आ चुका है।

20 फीट तक उठ रहीं आग की लपटें

स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें कई जगहों पर करीब 20 फीट तक ऊंची उठ रही हैं।

आग की गर्मी इतनी ज्यादा है कि इसकी तपिश लगभग 50 मीटर दूर तक महसूस की जा रही है

इससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

गांव की गौशालाओं पर मंडराया खतरा

भीषण आग के चलते चेपड़ों गांव की गौशालाओं पर भी खतरा मंडराने लगा है।

ग्रामीणों को डर है कि यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो यह रिहायशी इलाकों और पशुधन तक भी पहुंच सकती है।

चीड़ के जंगल और पहाड़ी भूगोल से मुश्किल बढ़ी

वन विभाग के लिए आग पर काबू पाना चुनौती बन गया है।

पहाड़ी इलाका होने और घने चीड़ के जंगलों की वजह से आग तेजी से फैल रही है।

सूखी पत्तियां और हवा आग को और भड़का रही हैं, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

वन विभाग और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं,

लेकिन दुर्गम इलाके के कारण राहत कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

https://regionalreporter.in/lucc-victim-womens-march-from-srinagar-to-delhi-for-justice/
https://youtu.be/otMBugi93uc?si=EFP4kZ2D7-1ZCDBm
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: