रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

यातायात व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाए रखने हेतु बैठक आयोजित

यात्राकाल में मुख्य बाजार में जाम की स्थिति न बने इसके लिए व्यापार संघ, जन प्रतिनिधि, वाहन स्वामी व पुलिस के मध्य एक बैठक आयोजित की गई।

पुलिस कार्यालय गौचर में आयोजित बैठक में व्यापारियों का कहना था कि मुख्य बाजार में दो चोराहा शिव मंदिर व ग्रैफ चोराहा व रावल नगर मार्ग व मेला गेट दो तिराहों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यह स्थिति उस वक्त ज्यादा हो जाती है। जब सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहन मनमानी ओर नियमों की अनदेखी के कारण खड़े कर दिए जाते हैं।

व्यापारियों का कहना है।कि ट्रैफिक जाम से आम लोग तो परेशान होते ही है। जाम के कारण सिर्फ ग्राहकों की आवाजाही पर ही असर नहीं पड़ता बल्कि व्यापार पर भी इसका सीधा असर पड़ता है।

इसके अलावा आम दिनों में स्कूली छात्र-छात्राओं को भी जाम से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वक्ताओं का कहना था कि अब यात्रा शुरू होने वाली है। जिसके लिए मुख्य चोराहों पर पुलिस की तैनाती के साथ यातायात के नियमों का शक्ति के साथ पालन किया जाना चाहिए।

फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों व रोड़ पर खड़े निजी वाहनों का चालान किया जाना चाहिएं।तेज गति से वाहन चालकों पर नियमों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। यात्रा काल में वाहनों का अस्थाई स्टैंड गौचर मैदान पर बनाया जाना चाहिए। ताकि बाजार में जाम की स्थिति पैदा न हो।

व्यापारियों ने यह भी कहा कि गौचर मैदान पर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। यहां पर पुलिस द्वारा गस्त की जानी चाहिए।

इस मौके पर पुलिस ने होटल व्यवसाईयों से किचन में उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का अनुरोध किया है। ताकि यात्रियों को परोसने वाले खाने की गुणवत्ता बनी रहे।

इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिगवाल, सुरेंद्र सिंह कनवासी, विजय प्रसाद डिमरी, डॉ एम एन मिश्रा,एस आई नरेंद्र सिंह,,चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं आदि कई व्यापारी मौजूद थे।

https://regionalreporter.in/anant-ambani-becomes-the-new-director-of-reliance-industries/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=mcNSKE1KOTAvPKEL
अरुण मिश्रा
+ posts
2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: