रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बाल-बाल बचे सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी

प्रभावितों से मिलने थे पहुंचे सांसद व मंत्री

राज्य में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए सांसद प्रभावितों से मिलने पहुंचे, लेकिन इस दौरान मलबे की चपेट में आने से वह बाल-बाल बच गए।

सांसद अनिल बलूनी व विधायक विनोद कंडारी के वाहन के देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के निकट पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के निकट पहाड़ी से भूस्खलन

देवप्रयाग में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आ रहे थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज के निकट पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे उनका वाहन मलबे में फंस गया।

गनीमत रही कि पहाड़ी से गिरे मलबे से कोई चोटिल नहीं हुआ। इसके बाद सांसद बलूनी तहसीलदार के वाहन से देवप्रयाग तक पहुंचे।

https://regionalreporter.in/government-school-teacher-accused-of-molesting-student/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=B6g5cV4CV6jKQQDf
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *