रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

नीरज चोपड़ा बने वर्ल्ड नंबर 1 जैवलिन थ्रोअर

भारतीय एथलेटिक्स के चमकते सितारे नीरज चोपड़ा एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं। ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक मीट में 85.29 मीटर की शानदार थ्रो के साथ नीरज ने गोल्ड मेडल जीता और वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर वापसी की।

ये वापसी न केवल उनके करियर में एक और मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय खेल इतिहास के लिए भी गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि नीरज ने करीब नौ महीने बाद यह स्थान दोबारा हासिल किया है।

नीरज के पास 1,445 वर्ल्ड रैंकिंग अंक हैं, जिससे उन्होंने ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ दिया। एंडरसन के 1,431 और जर्मनी के यूलियन वेबर के 1,407 अंक हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम, जिनकी नीरज से कई बार सीधी टक्कर रही है, 1,370 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

पेरिस के बाद आई थी गिरावट

पिछले साल पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज को अपना नंबर-1 स्थान गंवाना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने खेल से कुछ महीनों का ब्रेक लिया और अपनी फिटनेस व तकनीक पर विशेष रूप से काम किया। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जेन जेलेंजी के साथ ट्रेनिंग शुरू की, और 2025 सीजन की धमाकेदार शुरुआत की।

2025 सीज़न में अब तक का प्रदर्शन

नीरज ने इस साल कई बड़े टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया और जबरदस्त प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में उन्होंने सीज़न की शुरुआत गोल्ड मेडल के साथ की। इसके बाद दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर पहली बार 90 मीटर क्लब में शामिल हुए।

पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर के साथ फिर से पहला स्थान हासिल किया और अब ओस्ट्रावा मीट में गोल्ड जीतकर उन्होंने खुद को फिर से वर्ल्ड नंबर 1 साबित कर दिया।

अब ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ में दिखेंगे नीरज

नीरज चोपड़ा अब 5 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाले अपने ही नाम पर आधारित टूर्नामेंट नीरज चोपड़ा क्लासिक में हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट JSW स्पोर्ट्स और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इसमें सात अंतरराष्ट्रीय और पांच भारतीय जैवलिन थ्रोअर हिस्सा लेंगे। पहले यह आयोजन 24 मई को होना था लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-panchayat-election-2025-notification-released/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=quXnZ_iC3qbxPLLY
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *