रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रांसी स्टेडियम में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया दमखम, खेलों में जीते पुरस्कार

पौड़ी में समावेशी शिक्षा के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, रिले रेस से रस्साकशी तक बच्चों ने दिखाया हुनर

रांसी के शहीद जसवंत सिंह महावीर चक्र विजेता स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

समावेशी शिक्षा के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

रिले रेस और सॉफ्ट बॉल थ्रो में दिखाया दमखम

प्रतियोगिता का शुभारंभ कनिष्ठ प्रमुख नीरज पटवाल ने किया। बच्चों ने रिले रेस, चम्मच दौड़, सॉफ्ट बॉल थ्रो,

गुब्बारे उछालने और रस्साकशी सहित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई।

चार गुणा 100 मीटर रिले रेस के विभिन्न वर्गों में राजकीय इंटर कॉलेज उज्याड़ी के सुजल और मोहित,

सरस्वती विद्या मंदिर पौड़ी के रोहित और डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी के अशोक ने प्रथम स्थान हासिल किया।

द्वितीय स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज उज्याड़ी के अमित, डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी के कपिल, परसुंडाखाल के

ऋषभ और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाड़ा के अमन रहे।

सॉफ्ट बॉल थ्रो में सुजल प्रथम, कपिल द्वितीय और अमित तृतीय रहे। चम्मच दौड़ में पिसोली की आंचल ने

पहला और सौम्या जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

गुब्बारे उछालने में भी आंचल प्रथम और सौम्या द्वितीय रहीं।

रस्साकशी में सुजल की टीम रही विजेता

मनोरंजक खेल प्रतियोगिता में अमित प्रथम, अशोक द्वितीय और कपिल तृतीय रहे। रस्साकशी में सुजल, ऋषभ,

अमित और अशोक की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मोहित, कपिल, महेश और सौम्या की टीम दूसरे स्थान पर रही।

खंड शिक्षा अधिकारी मास्टर आदर्श ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समान अवसर देना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है।

खेल गतिविधियां बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, सहभागिता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

प्रतियोगिता में बीआरसी समन्वयक नवीन डोभाला सहित शिक्षक, निर्णायक और अन्य लोग मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/congress-nyay-yatra-uttarakhand-analysis/
https://youtu.be/LNGk1UF7kmo?si=TeLp4T8BxdXH0hdN
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *