रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी में ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब होंगे मतदान

जनपद पौड़ी गढ़वाल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े सदस्य और ग्राम प्रधान पदों पर उपचुनाव की

प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के निर्देशों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)

एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

उपचुनाव का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में लंबे समय से रिक्त जनप्रतिनिधि पदों को भरना और स्थानीय स्वशासन

व्यवस्था में जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। रिक्त पदों पर चुनाव होने के बाद पंचायत स्तर पर विकास और

जनकल्याण से जुड़े कार्यों के संचालन को भी गति मिलने की उम्मीद है।

30 सितंबर से जमा होंगे नामांकन

जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम

5 बजे तक संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष जमा किए जा सकेंगे।

नामांकन पत्रों की जांच 3 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2026 निर्धारित

की गई है। प्रत्याशियों को 6 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

12 अक्टूबर को मतदान, 14 को मतगणना

रिक्त ग्राम पंचायत पदों के लिए 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया

जाएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना संबंधित विकासखंड

मुख्यालयों में कराई जाएगी।

इन विकासखंडों में होंगे उपचुनाव

उपचुनाव की प्रक्रिया पौड़ी जनपद के खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर,

पोखड़ा, यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, लैंसडौन, कोट और कल्जीखाल विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले रिक्त पदों पर होगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं पात्र मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई है।

https://regionalreporter.in/mandla-ganesh-pandal-electric-shock-four-dead/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=rAxDOwoJe3kX6bcf
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *