रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी में बेटे ने पिता को पिलाया जहर, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक के मरोड़ा गांव में पिता और बेटे की मौत से सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पैसों को लेकर विवाद के बाद बेटे ने अपने पूर्व सैनिक पिता को कीटनाशक पिला दिया।

इसके बाद उसने खुद भी जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना में दोनों की मौत हो गई।

पैसों को लेकर होता था विवाद

थलीसैंण थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नेगी के अनुसार, मरोड़ा निवासी बिगारी सिंह (53) का

अपने पिता बख्तावर सिंह (85) के साथ पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था।

बुधवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है।

प्रारंभिक जांच में आशंका है कि विवाद के बाद बिगारी ने अपने पिता को कीटनाशक पिला दिया।

इसके बाद वह घबरा गया और उसने भी कीटनाशक पी लिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले बेटे की मौत

बिगारी सिंह की हालत बिगड़ने पर ग्रामीण उसे थलीसैंण अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सक डॉ. रवि सैनी के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं, बख्तावर सिंह ने घर पर ही दम तोड़ दिया।

मौके से कीटनाशक की शीशी बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक की शीशी और अन्य सामग्री कब्जे में ली है। इसके साथ ही मृतक के बेटे मोहन सिंह से भी पूछताछ की गई।

मोहन के अनुसार, उसके पिता और दादा के बीच पैसों को लेकर कई बार विवाद होता था।

पूर्व सैनिक थे बख्तावर सिंह

बख्तावर सिंह सेना से सेवानिवृत्त थे। उनकी पत्नी का करीब एक साल पहले निधन हो चुका था।

वहीं बिगारी सिंह खेती-बाड़ी और मजदूरी का काम करते थे। परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद सामग्री और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

https://regionalreporter.in/jaipur-cjp-ashutosh-ranka-school-inspection-controversy/
https://youtu.be/Nw4bM-WdvFE?si=p-Qs6dm6044RfgbH
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *