आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज
कर दी हैं। यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
60 मजदूरों की टीम बर्फ हटाने में जुटी
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के अनुसार 60 मजदूरों की टीम को दो भागों में बांटकर तैनात किया गया है।
एक टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर कार्य कर रही है, जबकि दूसरी टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर बढ़ते हुए बर्फ हटाने में लगी है।
ग्लेशियर क्षेत्रों में 15-18 फीट तक बर्फ
डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्र में 15 से 18 फीट
तक बर्फ जमी हुई है, जिसे हटाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी जारी कार्य
मजदूर कठिन हालात के बावजूद लगातार कार्य कर रहे हैं, ताकि यात्रा मार्ग समय से पहले पूरी तरह तैयार किया
जा सके और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जरूरत पड़ने पर बढ़ेगी मजदूरों की संख्या
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अतिरिक्त मजदूरों की तैनाती की जाएगी, जिससे बर्फ
हटाने के कार्य को और तेज किया जा सके।















Leave a Reply