रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में समूह-ग के 5000 रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव विभागों को लौटा दिए हैं। आयोग ने इनमें कुछ बदलाव करने को कहा है।
आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विभिन्न विभागों से करीब 5000 पदों पर भर्तियों के प्रस्ताव आए हैं। इन सभी को संबंधित विभागों को लौटाने की प्रमुख वजह ये है कि आंदोलनकारी आरक्षण के लिए निर्धारण दोबारा करना होगा। कई विभागों के प्रस्ताव में कमियां हैं, अब उन्हें दूर करने के बाद आयोग विज्ञप्तियां जारी करेगा।
इन भर्तियों के प्रस्ताव लौटाए
- पुलिस कांस्टेबल -2000
- स्पेशल टाइगर गार्ड -81
- हवलदार प्रशिक्षक -24
- सींचपाल -226
- वन आरक्षी- 600
- वन दरोगा -84
- नलकूप चालक -201
- मेट, सिंचाई विभाग -268



















राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित हुई क्रॉस कंट्री दौड़ - रीजनल रिपोर्टर
[…] Breaking News: समूह-ग के 5000 पदों पर भर्ती के लिए प… https://regionalreporter.in/proposal-for-recruitment-to-5000-group-c-posts-withdrawn/ Share […]