रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

राहुल गांधी का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

बोले- ज्ञानेश भाई अब इस्तीफा देने का समय

चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्षी INDIA ब्लॉक ने मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया।

संसद से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर निकाले गए मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

मार्च के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

राहुल गांधी बोले- अब इस्तीफा देने का समय

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा, “ज्ञानेश भाई, हो गया… अब इस्तीफा देने का समय है।”

विपक्षी सांसदों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी भी की।

INDIA ब्लॉक का यह प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर हो रहा है।

विपक्षी दल चुनाव आयोग से इन मामलों में जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

बैरिकेडिंग के बाद धरने पर बैठे सांसद

संसद भवन से निर्वाचन सदन की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस की कई स्तर की बैरिकेडिंग का सामना करना पड़ा।

रास्ता रोके जाने के बाद राहुल गांधी समेत कई सांसद वहीं धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कुछ सांसद बैरिकेड पार करने की कोशिश करते भी नजर आए।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच रास्ते को लेकर नोकझोंक की स्थिति बनी।

Form-6 को लेकर भी गरमाया विवाद

विरोध प्रदर्शन से पहले मतदाता पंजीकरण से जुड़े Form-6 में कथित बदलाव का मुद्दा भी राजनीतिक विवाद का केंद्र रहा है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसमें बदलाव किए,

जबकि चुनाव आयोग ने उनके दावे को भ्रामक बताया है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनवाई के दौरान कहा था कि उसने Form-6 के संशोधित संस्करण को मंजूरी नहीं दी थी,

और इस संबंध में चुनाव आयोग के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।

विपक्षी दलों की ओर से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग इसी विवाद और SIR प्रक्रिया को लेकर उठाई जा रही है।

वहीं चुनाव आयोग ने SIR और Form-6 से जुड़े विपक्ष के आरोपों पर अपना पक्ष रखा है।

https://regionalreporter.in/almora-fake-utet-certificate-teachers-service-terminated/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=POWuAwpYwPTb2xhG
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *