सेरा मालकोटी गांव के युवा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया सफलता का परचम
उत्तराखंड के चमोली जिले से गर्व की खबर सामने आई है।
पोखरी विकासखंड के सेरा मालकोटी गांव निवासी युवा पर्वतारोही राहुल सिंह नेगी ने
दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) फतह कर इतिहास रच दिया है।
राहुल की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।
पहाड़ के बेटे ने दुनिया में मनवाया लोहा
कठिन परिस्थितियों, बर्फीले तूफानों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच राहुल सिंह नेगी ने
अपने साहस, मेहनत और जुनून के दम पर एवरेस्ट शिखर पर सफलता हासिल की।
यह उपलब्धि न केवल चमोली बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण मानी जा रही है।
गांव से लेकर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर
राहुल नेगी की सफलता की खबर मिलते ही उनके गांव सेरा मालकोटी समेत पूरे चमोली जनपद में जश्न का माहौल है।
स्थानीय लोगों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने राहुल को शुभकामनाएं देते हुए इसे उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया है।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
राहुल सिंह नेगी की यह उपलब्धि साबित करती है कि पहाड़ के युवाओं में प्रतिभा और हौसले की कोई कमी नहीं है।
सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तराखंड के युवा लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
















Leave a Reply