रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

प्रदेश में आज से 3 दिन बारिश-बर्फबारी

प्रदेश में गुरुवार, 27 फरवरी से तीन दिन तक सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 2500 मी. की ऊंचाई तक बर्फबारी की संभावना है।

बुधवार, 26 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में सुबह बादल छाए रहे और कई जगह बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर को धूप निकली।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि, 27 फरवरी को प्रदेशभर में बारिश, ओलावृष्टि एवं 2500 मी. ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है।

इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। एक मार्च के लिए येलो अलर्ट रहेगा। सभी जिलों के डीएम और आपदा प्रबंधन को सूचना दी गई है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 3500 मी. और उससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली कड़कने के साथ-साथ बारिश के आसार हैं।

https://regionalreporter.in/if-you-know-how-to-respect-then/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=pC85k6_EI6pa2Ipn
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *