रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

धोखे से शादी और यौन शोषण का आरोप

वन विभाग के एसडीओ राजीव नयन नौटियाल गिरफ्तार

चकराता क्षेत्र में अवैध खनन के मामलों को लेकर चर्चाओं में रहे वन विभाग के एसडीओ राजीव नयन नौटियाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

इस बार उन पर एक युवती ने धोखे से शादी करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है।

शिकायत के आधार पर विकासनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार, युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि राजीव नयन नौटियाल ने अपनी वैवाहिक स्थिति को लेकर गलत जानकारी दी।

शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने पहली शादी और दूसरी पत्नी से जुड़े विवादों की सही जानकारी छिपाई

तथा फर्जी दस्तावेज दिखाकर शादी का भरोसा दिलाया। इसी आधार पर युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

घर से गिरफ्तारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

विकासनगर कोतवाली के एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि पुलिस ने राजीव नयन नौटियाल को उनके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पहले भी रहे हैं विवादों में

राजीव नयन नौटियाल इससे पहले चकराता और कालसी क्षेत्र में कथित अवैध खनन की शिकायतों को लेकर चर्चा में आए थे।

इस दौरान खनन से जुड़े लोगों के साथ उनका विवाद और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

हाल ही में वन विभाग ने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और सरकारी कार्यों में लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित किया था।

हालांकि, बाद में उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया, जहां उनके निलंबन आदेश को रद्द कर दिया गया था।

अब एक बार फिर गंभीर आपराधिक आरोपों के चलते वह चर्चा में हैं।

https://regionalreporter.in/uttarkashi-earthquake-tremors-july-2026/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=B0YYT-GjWaHdDTkt
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *