रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

भगवान राम के जन्म के साथ रामलीला का मंचन शुरू

मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति द्वारा सोमवार से रामलीला का मंचन शुरू हुआ। लीला का शुभारंभ कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने रीबन काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि रामलीला हमारी सत्य सनातन वैदिक संस्कृति को आगे बढ़ाने भगवान राम के आदर्श पर चलने को प्रेरित करती है। हम भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में लाकर प्रेरणा के स्रोत बन सकते हैं।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राइंका के प्रधानाचार्य केसर सिंह भंडारी ने कहा कि इससे पूर्व हम आमतौर पर पुरुषों द्वारा की जाने वाली रामलीला को देखते थे। अब महिलाओं द्वारा समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो की सराहनीय है। रामलीला में राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक लीला का मंचन किया गया।

रामलीला में सभी पात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी इस मौके पर भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे। रामलीला में राम की भूमिका में तनुजा मेंटानी, लक्ष्मण की भूमिका वीरा, रावण मुन्नी बिस्ट, ब्रह्मा सीमा गोसाई, विश्वामित्र पुष्पा कनवासी, कुंभकरण बबीता पंवार, नारद सोनू नेगी, शिव पार्वती, दीपा सुशीला, दशरथ संगीता बहुगुना, कौशल्या किरन शैली, कैकई मुन्नी कंडारी, सुमित्रा सुषमा कंडारी, ताड़का सुशीला मेवाड़, संचालन लक्ष्मी पंवार साह, लीला सरोजनी भंडारी राजेश्वरी सेमवाल शांति काला आदि ने किया।

https://regionalreporter.in/indian-airforce-day-2024/
https://youtu.be/jkIQC6t9hr8?si=ZcLH918dZ16EWyxK
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *