रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति गौचर मेला मंच पर करेंगी रामलीला का मंचन

अरुण मिश्रा/गौचर

7 अक्टूबर से समिति से जुड़ी उत्तराखंड की महिलाएं गौचर मेला मंच पर रामलीला का मंचन करने जा रही है। पिछले वर्ष समिति की महिलाएं अयोध्या में अपनी 14वीं रामलीला का मंचन कर चुकी है।

समिति की सचिव मुन्नी बिष्ट ने बताया है कि लक्ष्मी पंवार शाह जो कि उत्तराखंड में पतंजलि प्रदेश पदाधिकारी हैं के नेतृत्व में रामलीला का मंथन किया जाना है गौचर मेला मंच पर समिति अपने 15 वीं रामलीला का मंचन करने जा रही है।

इससे पहले भी महिलाओं द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रामलीला का मंचन किया जा चुका है। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष गुड्डी भंडारी ने बताया कि रामलीला मंचन का उद्देश्य। खास कर युवा पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शों पर चलने, प्रोत्साहन करने का उद्देश्य है। 7 अक्टूबर से आयोजित होने वाली रामलीला मंचन के लिए समिति के सदस्य पंडाल के साज सज्जा की तैयारियों पर लगे हुए हैं। रामलीला का मंचन प्रत्येक दिन सांय 8:00 बजे से 10:00 तक किया जाना है। शनिवार को समिति की महिलाओं द्वारा ध्वज स्थापना की गई।

समिति के सदस्य ध्वज स्थापित करते हुए।

इस मौके पर समिति की उपाध्यक्ष सुशीला मेवाड़, कोषाध्यक्ष अर्पिता शाह, परमेश्वरी बिष्ट, कमला बिष्ट, सीमा जोशी, पुष्पा कनवासी, तनुजा मैथानी, किरनशैली सुनीता लिंगवाल, नीलम रावत, सहित आदि कई समिति की महिलाएं मौजूद थी।

महिलाओं द्वारा रामलीला मंचन के लिए नगर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, इंदु पवार, मुकेश नेगी, जयकृतबिष्ट, सुनील पवार, दिनेश डिमरी, अनिल नेगी, जीवन सिंह लिंगवाल, अर्जुन सिंह भंडारी प्रकाश सेमवाल, डॉ एम एन मिश्रा आदि कई लोगों ने सराहना की।

https://regionalreporter.in/revenue-inspector-arrested-red-handed-while-taking-bribe/
https://youtu.be/jkIQC6t9hr8?si=JxSR9pREItktpLMI
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *