रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अस्पताल से छुट्टी के बाद टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या

आज SIT ले सकती है बयान

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शनिवार रात अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने सरकारी आवास पहुंच गई थीं।

डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी तबीयत पहले से बेहतर है, हालांकि कभी-कभी उनका ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है।

रविवार सुबह वह टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन किया।

मंत्री रेखा आर्या के मामले में अब सबकी नजर एसआईटी की जांच पर है।

जानकारी के मुताबिक, एसआईटी रविवार को उनका बयान दर्ज कर सकती है। हालांकि, बयान दर्ज करने को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

ऑडियो को बताया शत-प्रतिशत असली

रेखा आर्या ने विवादित ऑडियो को पूरी तरह असली बताया है।

उन्होंने अपने ईष्ट देव गोलज्यू की कसम खाते हुए कहा कि ऑडियो में किसी तरह के एआई का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

मंत्री के मुताबिक, परिवार में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और सहयोगियों को धमकाने जैसी बातें सामने आने के बाद उन्होंने मामले को परखा।

इसके बाद यह ऑडियो सामने आया। उन्होंने ऑडियो में पत्नी के साथ कथित व्यवहार और उसे नुकसान पहुंचाने की बातों पर भी सवाल उठाए।

बोलीं- अत्याचार सहने के बजाय आवाज उठाएं महिलाएं

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि वह खुद महिलाओं को अत्याचार सहन नहीं करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की सलाह देती हैं।

रेखा आर्या ने बताया कि अपने मामले में भी उन्होंने यही फैसला लिया और प्राथमिकी दर्ज कराई।

उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तराखंड पुलिस उन्हें भी न्याय दिलाएगी।

मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में होने के कारण उन्हें पता था कि मामला सामने लाने पर उनके निजी जीवन को लेकर टिप्पणियां होंगी।

इसके बावजूद उन्होंने आत्मसम्मान के लिए आवाज उठाने का फैसला किया।

https://youtu.be/ou8Rffty-a4?si=p8nB9RYRIjjB99vl
https://regionalreporter.in/rekha-arya-case-sit-bareilly-forensic-investigation/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *