रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रेखा गुप्ता लेंगी दिल्ली सीएम पद की शपथ

बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रामलीला मैदान में आज उनका राजतिलक होगा।

बुधवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। 50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं सीएम होंगी। रेखा दिल्ली की शालीमार बाग सीट चुनाव जीतकर आई हैं।

रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह संघ से जुड़ी हैं। रेखा दिल्ली बीजेपी की महासचिव और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

बता दें कि रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली में भाजपा ने अंतिम बार सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया था और फिर उसके बाद भाजपा 27 साल तक सत्ता से बाहर थी।

रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

रामलीला मैदान में 12 बजे लेंगी शपथ

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा।

विधानसभा चुनाव में 70 में से 44 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है, जिसके परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए गए थे।

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने शालीमार बाग सीट पर ‘आप’ की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया।

https://regionalreporter.in/revenue-villages-of-gram-panchayat-raulak-will-soon-be-connected-with-traffic/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=1IaCBrtFbiSFBG2t
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *