रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

River Rafting Rishikesh: ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग 23 सितंबर से शुरू

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

ऋषिकेश में गंगा में रिवर राफ्टिंग सोमवार, 23 सितंबर से फिर शुरू हो रही है। मानसून के बाद गंगा का जलस्तर राफ्टिंग के लिए अनुकूल पाया गया है। साहसिक खेल विभाग ने संयुक्त निरीक्षण टीम की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया है, प्रथम चरण में तीन स्थानों पर राफ्टिंग की अनुमति मिली है कुछ अन्य स्थानों पर राफ्टिंग के लिए एक बार फिर जलस्तर का आकलन कर एक सप्ताह बाद निर्णय लिया जाएगा।

गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के तकनीकी दल ने संयुक्त निरीक्षण के बाद गंगा का जलस्तर राफ्टिंग के अनुकूल पाया है। हालांकि, अभी मरीन ड्राइव से शिवपुरी और ब्रह्मपुरी से निम बीच व खारास्रोत तक ही राफ्टिंग संचालित होगी। टीम की संस्तुति पर सोमवार, 23 सितंबर से इन स्थानों पर राफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।

गंगा में राफ्टिंग सत्र शुरू किए जाने के लिए प्रशासन की ओर से गठित संयुक्त निरीक्षण टीम ने शुक्रवार, 20 सितंबर को गंगा के जल स्तर का आकलन किया। रिवर राफ्टिंग तकनीकी समिति ने राफ्ट और क्याक से रेकी रन का आयोजन किया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार, 23 सितंबर से कुछ स्थानों पर राफ्टिंग की अनुमति दी गई है।

संयुक्त निरीक्षण टीम में वरिष्ठ साहसिक खेल अधिकारी जसपाल चौहान, सदस्य तकनीकी समिति अरविंद भारद्वाज, धर्मेंद्र नेगी, विजेंद्र बिष्ट, रामपाल भंडारी, ऋषि राणा आदि शामिल रहे।

https://regionalreporter.in/palliative-care-unit-will-be-started/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=qobS3UxfxyU1wdvi
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *