रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

9 जुलाई से शुरू होगा ‘बीज बम अभियान सप्ताह-2026’, वन मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे शुभारंभ

9 से 15 जुलाई तक चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान

प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “बीज बम अभियान सप्ताह-2026” का

आयोजन 9 से 15 जुलाई तक किया जाएगा। अभियान का औपचारिक शुभारंभ 9 जुलाई को उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध

उनियाल देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास से करेंगे।

वन विभाग और पर्यावरण प्रेमी बनेंगे अभियान का हिस्सा

अभियान के शुभारंभ अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संस्थाओं के

प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं प्रदेश के सभी जनपदों के वन अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

जनआंदोलन का रूप ले चुका है बीज बम अभियान

बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि वर्ष 2025 में वन विभाग की कार्ययोजना में इस अभियान को

शामिल किया जाना इसकी बड़ी उपलब्धि रही। उन्होंने कहा कि आज यह अभियान उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के कई

राज्यों में पर्यावरण संरक्षण के जनआंदोलन के रूप में विकसित हो चुका है,

जिसमें वन विभाग, शिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संगठन और हजारों पर्यावरण प्रेमी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय प्रजातियों के संवर्धन पर रहेगा फोकस

पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद दरमोड़ा और एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान

संकाय के डीन एवं मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एच.बी.एस. चौहान ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को

जनसामान्य से जोड़ना, स्थानीय प्रजातियों का संरक्षण करना और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में सहयोग देना है।

अभियान से जुड़ने की अपील

आयोजकों ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने और बीज बम तैयार कर पर्यावरण संरक्षण में

अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है। उनका कहना है कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित

भविष्य तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

https://regionalreporter.in/horrific-road-accident-in-haldwani/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=uMQ7h8NvU8Y34ryO
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *