रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सेवा इन्टरनेशनल का फ्यूँली कौथिक Seva International’s Fyonli Kauthik


रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो
सेवा इन्टरनेशनल उत्तराखंड ने महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित फ्यूंली कौथिक पर विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया
सेवा इन्टरनेशनल उत्तराखंड द्वारा विगत आठ वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित फ्यूँली कोथिग का आयोजन इस वर्ष आनलाइन किया गया। कार्यक्रम की थीम हिमालय की पहचान जल जंगल जमीन सशक्त नारी समृद्ध किसान पर फ्यूँली कोथिग का आयोजन चमोली रूद्रप्रयाग के विभिन्न अंचलों में उर्गम तपोवन सिमली पोखरी हापला चन्द्रापुरी चन्द्रनगर मक्कूमठ एवं नारायणकोटी सहित नौ स्थानों पर किया गया जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागियों ने आनलाइन प्रतिभाग किया। https://regionalreporter.in/pantnagar-university-online-admission-starts-from-1st-april/

सेवा इन्टरनेशनल कार्यक्रम 2024

कार्यक्रम का शुभारम्भ सेवा इन्टरनेशनल के केन्द्रीय कार्यालय सिमली उत्तराखंड में कार्यक्रम प्रबंधक तारक राम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि सेवा इन्टरनेशनल के अन्तर्राष्ट्रीय सचिव श्याम परांडे ने कहा कि कार्यक्रम में बतौर अतिथि सेवा इन्टरनेशनल के अन्तर्राष्ट्रीय सचिव श्याम परांडे ने कहा कि सेवा इन्टरनेशनल का प्रयास है कि पहाड़ की सशक्त नारियों के कौशल विकास से समृद्ध उत्तराखंड के लिए उनका योगदान सुनिश्चित करना ही हमारा उद्देश्य है।

पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मैत्री आन्दोलन ने कहा कि यदि हिमालय के जल जंगल और जमीन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए महिलायें आगे नही आयी तो पूरे भारत पर्यावरणीय संकट से जूझने से कोई नहीं बचा सकता है। कुसुम कंडवाल अध्यक्ष महिला आयोग उत्तराखंड ने कहा कि आयोग महिलाओ के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में रंजना रावत सदस्य राज्य पलायन आयोग सुभोदीप मुखर्जी क्रिस्टल क्रोप प्रोटेक्शन लिमिटेड के सीएस आर हेड ने भी विचार व्यक्त किये।

ऑनलाईन प्रशिक्षण लेती महिलाएं

इस अवसर पर विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए दुर्गावती रावत एवं स्वास्थ्य के लिए गुंजना रावत संस्कृति के लिए यशोदा राणा चन्द्रावती कृषि नारायण कोटी नेतृत्व के क्षेत्र में, सुनीता देवी साहस के लिए, राधा देवी चन्द्रनगर में कषि के लिए, गणेशी देवी स्वास्थ्य में, नीमा देवी चन्द्रापुरी प्रिया को उद्यमिता में भावना देवी, पोखरी से पूजा देवी को नेतृत्व एवं सावित्री देवी को स्वास्थ्य तपोवन क्षेत्र में, मीना कम्दी कृषि तथा राजकुमारी देवी को बुनाई के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में मनोज बैजवाल, रघुबीर नेगी, मनवीर, लता, संतोषी, हेमलता, संजय बुटोला, शकुंतला, शिवानी, सोनी, अजय रावत, पुष्पा, जीतेन्द्र, नीलम चैहान, विमला, सरिता, मीना नेगी, दुर्गावती रावत, रेनू, गुंजन, लीला सज्वाण, रिया, अंशिका, प्रिया आदि उपस्थित थे।

Website |  + posts
One comment
सुरम्य मखमली बुग्यालों के लिए देवकडी़ व भेड़पालक रवाना Devkadi and sheepherders leave for the velvet bugyaals. - रीजनल रिपोर्टर

[…] ऊखीमठ: केदार घाटी के सीमान्त गांवों के भेड़पालक छ: माह सुरम्य मखमली बुग्यालों के प्रवास के लिए रवाना हो गये हैं! भेड़पालको के गांवों से विदा होने पर ग्रामीणों ने भावुक क्षणों के साथ भेड़पालको को विदा किया! भेड़ पालको के सुरम्य मखमली बुग्यालों के लिए रवाना होने पर देवकडी़ भी भेड़पालको के साथ रवाना हो गयी है! देवकडी़ में भेड़पालको के अराध्य सिद्धनाथ विराजमान रहते है! छ: माह बुग्यालों में प्रवास करने वाले भेड़पालको का जीवन किसी साधना से कम नहीं रहता है तथा छ: माह बुग्यालों में प्रवास के दौरान भेड़पालको को अनेक पौराणिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन करना पड़ता है! छ: माह सुरम्य मखमली बुग्यालों में प्रवास करने के बाद भेड़पालक दीपावली के निकट गांवों को लौटते हैं! जाकारी देते हुए मदमहेश्वर घाटी बुरूवा गाँव के भेड़पालक बीरेन्द्र सिंह धिरवाण ने बताया कि चैत्र मे फुलारी महोत्सव के बाद घोघा विसर्जन के बाद भेड़पालको के मन में हिमालयी क्षेत्रों के लिए रवाना होने की लालसा मन में जागृत होने लगती है https://regionalreporter.in/seva-internationals-fuelly-kauthik/ […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: