रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा आज से शुरू, ट्रैफिक रूट बदले, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

सीएम धामी के 5 वर्ष पूरे होने पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तराखंड में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ थीम के

तहत 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ आज 4 जुलाई से ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान से किया जा रहा है।

कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री अभियान की शुरुआत करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर जारी हुआ विशेष ट्रैफिक प्लान

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखते हुए देहरादून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू किया

है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, कोटद्वार और कुमाऊं से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं,

ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

भारी वाहनों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध

पुलिस के अनुसार आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ऋषिकेश क्षेत्र के आंतरिक और बाहरी मार्गों पर सभी प्रकार के भारी

वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि एंबुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से

छूट दी गई है। दूध, गैस और पेट्रोल जैसे आवश्यक सेवाओं के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।

वाहनों के लिए तय किए गए पार्किंग स्थल

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए आईडीपीएल स्थित केवी स्कूल परिसर, पोस्ट ऑफिस के पास प्रथम ग्राउंड, पोस्ट

ऑफिस के सामने प्रथम ग्राउंड और हॉकी ग्राउंड को पार्किंग स्थल बनाया गया है।

निजी वाहनों को भी केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने की अनुमति होगी।

चारधाम और हरिद्वार जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

चारधाम यात्रा और हरिद्वार जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।

पहाड़ी जिलों से हरिद्वार जाने वाले वाहन नटराज चौक, रानीपोखरी, भानियावाला और नेपाली फार्म मार्ग से गुजरेंगे,

जबकि चारधाम जाने वाले वाहन नेपाली फार्म, भानियावाला, रानीपोखरी और नटराज चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

देहरादून पुलिस ने चेतावनी दी है कि नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे वाहनों को ट्रैफिक क्रेन की मदद से हटाया जाएगा और 1500 रुपये का चालान किया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें,

सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

https://regionalreporter.in/extension-of-air-service-to-pithoragarh/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=JiunRqyOOD9EmaKd
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *