रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन

रोटरी क्लब श्रीनगर (गढ़वाल) द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सोमवार, 23 जून को समापन हुआ। स्थानीय सर्राफ धर्मशाला में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में 50 से अधिक साधकों ने नियमित रूप से योग का प्रशिक्षण लिया।

गढ़वाल विश्वविद्यालय योगिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रो.डॉ. रजनी नौटियाल, योग टीचर डॉ.विनोद नौटियाल, योग धाम के फाउंडर सचिन फोदनी, विजय लक्ष्मी उनियाल, मनीष चमोली के मार्गदर्शन में साधकों ने योगिक क्रियाओं का महत्व एवं बारीकियां सीखी।

व्यक्ति को संतुलित, स्वस्थ और सकारात्मक बनाता है योग: डॉ.विनोद नौटियाल

इस अवसर पर डॉ.विनोद नौटियाल ने कहा कि योग वह कला है जो हमारे जीवन को संतुलित, स्वस्थ और सकारात्मक बनाती है। नियमित साधना से इसके फायदे हमें प्राप्त होते हैं।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो.दिनेश प्रसाद जोशी, सचिव रो.अनिल ढौंडियाल, कोषाध्यक्ष रो. डॉ.हरीश भट्ट, कार्यक्रम समन्वयक रो.अनूप घिल्डियाल, रो.बृजेश भट्ट, रो.नरेश नौटियाल, रो.हिमांशू अग्रवाल, रो.केबी थपलियाल, रो.मनीष कोठियाल, रो. डॉ.केके गुप्ता, रो.प्रदीप अन्थवाल, रो. डॉ.राजेंद्र भंडारी, रो.उषा चौधरी एवं रो. सीताराम बहुगुणा, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, सामाजिक कार्यकर्ता कुशलनाथ आदि उपस्थित रहे।

https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=jcQOfJQEP4JvbWN8
https://regionalreporter.in/high-court-imposed-ban-on-panchayat-elections-in-the-state/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *