रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रुद्रप्रयाग में एसओजी की बड़ी कार्रवाई

5.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसपी नीहारिका तोमर के निर्देश पर चल रहे नशा विरोधी अभियान में सफलता

आरोपी को न्यायालय में किया जा रहा पेश

जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने 5.30 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशों पर जिले की एसओजी टीम

और सभी कोतवाली प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर

रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी अभियान के तहत एसओजी टीम लगातार सक्रिय है और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

इसी क्रम में एसओजी टीम ने स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए

कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

तलाशी लेने पर उसके पास से 5.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुद्रप्रयाग में मु.अ.सं. 15/2026 के तहत

धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण

आशुतोष पंवार पुत्र सुन्दर सिंह पंवार,
निवासी – वार्ड संख्या 09, पौड़ी रोड, राज श्री विहार, अपर भक्तियाना, श्रीनगर, जिला पौड़ी गढ़वाल।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 रणजीत खनेड़ा (प्रभारी एसओजी)
  • आरक्षी रविन्द्र सिंह
  • आरक्षी देवेन्द्र सिंह

नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

https://youtu.be/qoPe6hbgrxw?si=Vo-gHbZat_XRxyOV
https://regionalreporter.in/gairsain-assembly-gherao-congress-protest/
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: