रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सड़क की मांग को लेकर चोरड़ा गांव की महिलाएं पहुंचीं विधानसभा परिसर

भराड़ीसैंण में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर माल्सी अस्थायी जेल भेजा

Gairsain के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई

जब चोरड़ा गांव की महिलाएं मोटर मार्ग की मांग को लेकर अचानक परिसर तक पहुंच गईं।

महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए चोरड़ा से भराड़ीसैंण मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठाई।

सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पहुंचीं महिलाएं

जानकारी के अनुसार भराड़ीसैंण से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित चोरड़ा गांव की करीब

40 महिलाएं ग्राम प्रधान सूरज सिंह के नेतृत्व में विधानसभा परिसर तक पहुंच गईं।

महिलाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को पार करते हुए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की।

पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा अस्थायी जेल

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने करीब 11:30 बजे सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया

इसके बाद उन्हें बस के माध्यम से लगभग 10 किलोमीटर दूर माल्सी पीएचसी में बनाए गए अस्थायी जेल में भेज दिया गया।

ग्रामीणों की मुख्य मांग

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि चोरड़ा से भराड़ीसैंण मोटर मार्ग लंबे समय से उनकी प्रमुख मांग है।

सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रदर्शन में ये महिलाएं रहीं मौजूद

इस दौरान कविता देवी, प्रीति, सुलोचना, देवेश्वरी, दीपा, सुरेशी, ज्योति और सरस्वती देवी

समेत कई महिलाएं प्रदर्शन में शामिल रहीं।

https://regionalreporter.in/ganesh-godiyal-assembly-gherao-veer-chandra-singh-garhwali/
https://youtu.be/3ZGip1MdZJU?si=e-aaWRo3BcIjiPe5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *