रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अलकनंदा नदी तट पर SSB का स्वच्छता अभियान, जवानों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार को श्रीनगर में अलकनंदा नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कार्मिकों ने श्रमदान कर नदी तट की सफाई की।

यह अभियान ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान SSB कार्मिकों ने अलकनंदा नदी के तटीय क्षेत्र में पहुंचकर सफाई अभियान चलाया।

नदी किनारे जमा कूड़ा-कचरा और अन्य अपशिष्ट पदार्थ एकत्र किए गए।

इसके बाद एकत्रित कचरे को निर्धारित स्थान पर पहुंचाकर उसका निस्तारण किया गया।

नदी तट की सफाई के साथ दिया जागरूकता संदेश

स्वच्छता अभियान के दौरान कार्मिकों ने स्थानीय लोगों को भी नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने स्वच्छ पर्यावरण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और प्राकृतिक जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया।

SSB की ओर से आयोजित इस पहल के जरिए अलकनंदा नदी के तटीय क्षेत्र को स्वच्छ रखने

और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

स्वच्छता में सामूहिक भागीदारी पर जोर

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे दैनिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।

नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने में आम लोगों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत देशभर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में श्रीनगर में SSB कार्मिकों ने अलकनंदा नदी तट पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

https://regionalreporter.in/satyaprakash-ghildiyal-state-level-award/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=8E_7f-L_XwPRP-Eu
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *