रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में एक अक्तूबर को होगा छात्रसंघ चुनाव

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 01 अक्तूबर को गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान व मतगणना होगी।

इस संबंध में मुखर चुनाव अधिकारी प्रो एससी सती ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना जारी होने के बाद से विवि के बिड़ला-चौरास परिसर, बीजीआर परिसर पोड़ी व एसआरटी परिसर टिहरी में आचार संहिता लागू कर दी गई है। लिंगदोह के नियमों का पालन न करने वाले छात्र संगठनों पर कार्रवाई की बात मुख्म चुनाव अधिकारी ने कही है।

बृहस्पतिवार, 19 सितम्बर को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एससी सती ने आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि समेत सात कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर चुनाव होना है।

23 व 24 सितंबर को विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी नामांकन करा सकते हैं 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से सार्य चार बजे तक व 24 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी व 26 सितंबर को दोपहर दो बजे तक नामांकन वापसी होगी। इसके बाद सायं साढ़े चार बजे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

01 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू होगी, इसी दिन परिणामों की घोषणा भी होगी।

प्रो सती ने कहा कि दो अक्तूबर को सुबह 11 बजे एसीएल हॉल सभागार में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

https://regionalreporter.in/kanchan-pant-gets-the-best-director-award-in-spain/
https://youtu.be/kqAhhGgJPzE?si=Gi8c3-2i9JCmjZEa
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *