रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रेनबो पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के परिणाम में विद्यार्थियों ने लहराया परचम

नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय रेनबो पब्लिक स्कूल, चौरास का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सीबीएसई बोर्ड द्वारा 13 मई को परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिसमें अदिति डलियाल ने कॉमर्स वर्ग में 98.4% अंक प्राप्त कर श्रीनगर शहर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

सफलता के इसी क्रम में कला वर्ग में मानसी ने 96.2% अंक प्राप्त किए वहीं विज्ञान वर्ग में ध्रुव नेगी ने 94.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

रेनबो पब्लिक स्कूल के 13 छात्र/छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बोर्ड नतीजों में अतुलनीय प्रतिभा का प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय को श्रीनगर शहर में प्रथम स्थान दिलाया।

प्रधानाचार्या डॉ. रेखा उनियाल ने छात्र/छात्राओं की उत्कृष्ट सफलता पर खुशी जताते हुए सभी को बधाई दी। विद्यालय के सहायक प्रबंधक श्री रिद्धिश उनियाल जी ने बोर्ड नतीजों में विद्यार्थियों व शिक्षकों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

https://regionalreporter.in/pm-modi-gave-an-address-on-operation-sindoor/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=_Ei9ftspmNdi-oWS
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *