रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सड़क पर स्टंट और हुड़दंग पड़ा भारी, 4 युवक गिरफ्तार

श्रीनगर में सड़क पर स्टंट, हुड़दंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

सार्वजनिक मार्ग पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 04 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

3 नाबालिग चालकों के वाहन सीज, मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई

चेकिंग अभियान के दौरान 03 नाबालिग वाहन चालक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाहन चलाते पाए गए।

ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर चला सघन चेकिंग अभियान

जनपद में कानून-व्यवस्था और यातायात अनुशासन को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों, तीर्थ क्षेत्रों और बाजारों में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

सार्वजनिक मार्ग पर हुड़दंग करने पर धारा 170 BNSS में गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 04 युवक वाहन चलाते समय सार्वजनिक मार्ग पर सरेआम हंगामा करते पाए गए।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • हर्षवर्धन पुत्र दिनेश कुमार, निवासी ग्राम समालखा, जिला पानीपत (उम्र 19 वर्ष)
  • अमित पुत्र बलवान सिंह, निवासी ग्राम समालखा, जिला पानीपत (उम्र 21 वर्ष)
  • देवा पुत्र धर्मवीर सिंह, निवासी ग्राम समालखा, जिला पानीपत (उम्र 20 वर्ष)
  • अतुल पुत्र पवन कुमार, निवासी ग्राम समालखा, जिला पानीपत (उम्र 19 वर्ष)

पुलिस टीम रही कार्रवाई में शामिल

  • निरीक्षक कुलदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर
  • अपर उप निरीक्षक शशि भूषण
  • कांस्टेबल 459 नापु0 दिनेश चौहान
  • कांस्टेबल 15 नापु0 हरदयाल सिंह
  • होमगार्ड मुकेश कुमार

पुलिस की चेतावनी

श्रीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, स्टंटबाजी, मॉडिफाइड साइलेंसर और यातायात नियमों के उल्लंघन पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

https://regionalreporter.in/uou-admit-card-2026/
https://youtu.be/GcrPprQqlkM?si=ozbvdoRCkL72-846
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *