रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सुनीता जोशी सशक्त पंचायत नेत्री सम्मान से सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व दिल्ली में आयोजित समारोह में जौनसार बावर के सुजोऊ ग्राम पंचायत की प्रधान को निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के तहत पंचायत राज मंत्री ने सम्मानित किया।

देशभर से निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के इस सम्मेलन में जौनसार बावर से सुजोऊ की प्रधान सुनीता जोशी द्वारा ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों को लेकर उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

वर्ष 2019 में सुनीता जोशी सुजोऊ ग्राम पंचायत की प्रधान निर्वाचित की गयी थी। उन्होंने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायत सुजोऊ में स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा आदि क्षेत्र में कार्य किए।

दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत राज मंत्री ललन सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, युवा एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल, पंचायत राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, पंचायत राज सचिव विवेक भारद्वाज, पंचायत राज अपर सचिव सुनील कुमार लोहानी आदि की मौजूदगी में उन्हें यह सम्मान दिया गया।

https://regionalreporter.in/the-scooter-went-out-of-control-and-fell-into-a-100-m-deep-ditch/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=b-QcMJfPeNHyN_RG
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *