रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर

SpaceX ड्रैगन को स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने के सफर में लगे करीब 17 घंटे

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) के साथ बुच विलमोर (Butch Wilmore), निक हैग (Nick Hague) और कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव (Aleksandr Gorbunov) भी अब धरती पर वापस आ गए हैं।

बीते साल जून में महज़ आठ दिनों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर गए ये दोनों एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर नौ महीनों बाद धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं।

बोइंग का जो स्टारलाइनर यान उन्हें वापस धरती पर लाने वाला था वो ख़राब हो गया था इसलिए उन्हें इतना लंबा इंतज़ार करना पड़ा।

फ़्लोरिडा के तट के पास सफलता से लैंड ड्रैगन कैप्सूल

आख़िरकार एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने फ्लोरिडा के तट पर एस्ट्रोनॉट्स को सुरक्षित रूप से उतारा।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से पृथ्वी तक आने का सफ़र लगभग 17 घंटे का था। पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते समय ड्रैगन कैप्सूल की रफ़्तार 17,000 मील प्रति घंटा थी जिसे कुछ मिनटों के अंतराल में तेज़ी से धीमा किया गया।

एक घंटे के अंदर ही ये अंतरिक्ष यात्री अपने कैप्सूल से बाहर आ गए और कैमरों के सामने हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। इसके बाद नियमित मेडिकल जांच के लिए उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

अंतरिक्ष में क़रीब 286 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने धरती पर ताज़ा हवा में सांस ली।

क़रीब नौ महीने तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहते हुए इन दोनों यात्रियों ने हर दिन 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखा और अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इससे तालमेल बिठाना उनके लिए कितना चुनौतीपूर्ण रहा होगा।

https://youtu.be/IDYt1l_7UvU
https://regionalreporter.in/the-worlds-eyes-are-on-sunita-and-willmores-return/
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *